By Deepali SrivastavaPUBLISHED August 05, 2022 LIVE HINDUSTAN Beauty बालों में तेल लगाते समय न करें 7 गलतियां

बालों को स्वस्थ और सुंदर बनाए रखने के लिए तेल लगाना काफी जरूरी है। तेल बालों को नमी, पोषण और मजबूती देता है। हेयर ऑयलिंग है जरूरी

बालों में तेल लगाने का एक तरीका होता है, जिससे बालों को सही पोषण मिलता है। अक्सर लोग तेल लगाते समय गलतियां करते हैं। तेल लगाने का सही तरीका

तेल लगाते समय आपको किन गलतियों से बचना है, ये हम आपको आज बताने जा रहे हैं। तो चलिए जानते हैं कुछ खास टिप्स। क्या है खास टिप्स

अक्सर लोग रातभर तेल लगाकर सोते हैं फिर सुबह शैंपू कर लेते हैं। ऐसा न करें। शैंपू करने से दो घंटे पहले तेल लगाएं और फिर बाल धो लें। कब लगाएं तेल Pexels: Cottonbro

बालों में सिर्फ तेल लगाना काफी नहीं है बल्कि सर्कुलर मोशन में मसाज करना भी जरूरी है। उंगलियों से धीरे-धीरे मसाज करें, इससे बाल मजबूत होंगे। सही मसाज करें

अक्सर लोग जब बाल रूखे हो जाते हैं तब तेल लगाते हैं। ऐसा न करें। बालों में तेल लगाने का एक फिक्स नियम बना लें। इससे बाल झड़ेंगे नहीं। तेल लगाने का नियम

अगर आपको दोमुंहे बालों की समस्या है तो बालों की जड़ों से लेकर हेयर टिप्स तक तेल लगाएं। इससे बाल मजबूत होंगे और दोमुंहे खत्म होंगे। दोमुंहे बालों की समस्या

अगर आपके बाल ऑयली है तो हफ्ते में सिर्फ एक बार ही तेल लगाएं। इससे ही आपके बाल हेल्दी और मजबूत बने रहेंगे। ऑयली हेयर नो टेंशन

ऐसे तो सभी तेल अच्छे होते हैं। लेकिन आप नारियल तेल लगा सकती हैं। नारियल तेल में कपूर मिक्स करके लगाने से बालों में चमक आएगी। कौन सा तेल है सही

अगर आप सिरदर्द, तनाव से परेशान है तो बालों में तेल की चम्पी करें। हल्के तेल में चम्पी करें और फिर बालों को शैंपू से धो लें। चम्पी करें

livehindustan.com/web-stories/beauty/ इस तरह की और वेब स्टोरीज के लिए क्लिक करें livehindustan.com/web-stories/