By Navaneet RathaurPUBLISHED August 5, 2022 LIVE HINDUSTAN Trending ये है दुनिया का सबसे तेज दौड़ने वाला पक्षी

शुतुरमुर्ग दुनिया का सबसे तेज दौड़ने वाला पक्षी है। इस पक्षी से जुड़े कई ऐसे फैक्ट्स हैं, जिनके बारे में लोगों को बहुत कम जानकारी है। शुतुरमुर्ग

शुतुरमुर्ग की छलांग शुतुरमुर्ग भले ही हवा में उड़ नहीं सकता है, लेकिन अपनी एक छलांग मारकर 3 से 5 मीटर की दूरी तय कर सकता है।

तेज दौड़ने वाला पक्षी शुतुरमुर्ग इतनी तेज दौड़ता है कि औसतन एक घंटे में 75 किलोमीटर की दूरी तय कर सकता है।

दुनिया का सबसे बड़ा अंडा ब्र‍िटेनिका की रिपोर्ट के मुताबिक, दुनिया का सबसे बड़ा अंडा शुतुरमुर्ग का होता है।

शुतुरमुर्ग का अंडा शुतुरमुर्ग का अंडा करीब 6 इंच लंबा और 5 मीटर व्‍यास वाला होता है। इस अंडे को पकड़ने के लिए दोनों हाथों की जरूरत पड़ती है।

Pexels: cottonbro सबसे लंबा पक्षी नेशनल ज्‍योग्राफ‍िक की रिपोर्ट के मुताबिक, शुतुरमुर्ग सबसे लंबा और भारी पक्षी है।

नर शुतुरमुर्ग करीब 9 फीट लंबा और मादा शुतुरमुर्ग 6 फीट तक लंबा हो सकता है। इस पक्षी का वजन 100 से 150 किलो तक हो सकता है। शुतुरमुर्ग का वजन

शुतुरमुर्ग के पंख शुतुरमुर्ग भले ही उड़ नहीं सकता, लेकिन यह पक्षी अपने पंखों का इस्‍तेमाल दिशा बदलने में करता है। साथ ही इन पंखों की मदद से ये पक्षी अपने बच्चों को छाव देते हैं।

शुतुरमुर्ग के पंजे आमतौर पर पक्ष‍ियों के पैर में तीन या चार पंजे होते हैं, लेकिन शुतुरमुर्ग में ये केवल 2 ही होते हैं। यह पक्षी झुंड में रहना पसंद करते हैं।

शुतुरमुर्ग की आंखें शुतुरमुर्ग की आंखें बहुत बड़ी होती हैं, जिसके कारण इस पक्षी को शिकारी जानवार बहुत दूर से ही दिख जाते हैं।

LIVEHINDUSTAN.COM/WEB-STORIES/trending/ इस तरह की और वेब स्टोरीज के लिए क्लिक करें livehindustan.com/web-stories/